अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर वरिष्ठ डॉक्टरों की तैनाती अयोध्या में की गई है, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें।
डीजी हेल्थ डॉ. पवन कुमार अरुण ने 17 मार्च को जारी पत्र में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कुमार और डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव को 20 मार्च तक मुख्य चिकित्साधिकारी अयोध्या के अधीन कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
डीजी हेल्थ के अनुसार, सभी तैनात चिकित्सक 17 मार्च से 20 मार्च तक अयोध्या में मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।